खेल

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में सिफ्त कौर समरा ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

एशियन गेम्स 2023 के चौथे दिन हांग्जो में सिफ्ट कौर समरा ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया हैं. बुधवार को, सिफ्त कौर समरा और आशी चौकसे ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किया.

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में सिफ्त कौर समरा ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक
Sift Kaur Samra (Photo Credit: @ddsportschannel)

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 के चौथे दिन हांग्जो में सिफ्ट कौर समरा ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया हैं. बुधवार को, सिफ्त कौर समरा और आशी चौकसे ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3-पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किया. चीन की झांग कियोनग्यू ने चौकसे से आगे रजत पदक जीता है, जब भारतीय ने अपने अंतिम शॉट में 8.9 का स्कोर किया और चीनी निशानेबाज से नीचे गिर गईं. बता दें की इसे पहले मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की भारतीय तिकड़ी ने बुधवार को चीन के हांगझू में एशियाई खेलों में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.

देखें वीडियो: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).