Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत का जलवा, पुरुषों की 4×100 मेडले रिले तैराक टीम फाइनल में पहुंची
भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज, लिकिथ सेल्वराज, साजन प्रकाश और तनिष जॉर्ज मैथ्यू ने मंगलवार को चल रहे एशियाई खेलों में पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले हीट में 3:40.84 का समय लेकर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है.
Asian Games 2023: भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज, लिकिथ सेल्वराज, साजन प्रकाश और तनिष जॉर्ज मैथ्यू ने मंगलवार को चल रहे एशियाई खेलों में पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले हीट में 3:40.84 का समय लेकर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है. जबकि वे चीन से 6.04 सेकंड पीछे, कुल मिलाकर चौथे स्थान पर रहे. बता दें की भारतीय चौकड़ी ने 2018 एशियाई खेलों से अर्जित राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है भारतीय टीम हीट में 3:40.84 के प्रभावशाली समय के साथ समाप्त हुई. 4×100 मेडले पुरुष स्पर्धा में लिया गया समय भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ समय है. अब भारतीय टीम दिन के अंत में हांगझू में पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले फाइनल में तैराकी करेगी.
देखें ट्वीट:
News Flash:
Swimming: India are through to FINAL of Men's 4X100m Medley Relay event.
The quartet of Srihari, Likith, Sajan & Tanish finished 2nd in their Heat (& 4th overall) clocking 3:40.84.
FINAL at 1831 hrs IST today #IndiaAtAsianGames #AGwithIAS #AsianGames2023 pic.twitter.com/osP9e7xqw3
— India_AllSports (@India_AllSports) September 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

