Woman Stuck in Washing Machine: वाशिंग मशीन में न जाने कैसे जा फंसी महिला, सिर्फ पीछे का हिस्सा था बाहर, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला वाशिंग मशीन के अंदर फंसी हुई नजर आ रही है. वाशिंग मशीन के भीतर फंसकर वो बाहर निकलने के लिए काफी कोशिश करती है, लेकिन निकल नहीं पाती है.
- Read in
- हिंदी
Woman Stuck in Washing Machine: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई अजीबो-गरीब वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखकर हैरान होना लाजमी है. वैसे तो वाशिंग मशीन (Washing Machine) का इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या इसमें कोई महिला फंस सकती है. अगर आपने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला वाशिंग मशीन के अंदर फंसी हुई नजर आ रही है. वाशिंग मशीन के भीतर फंसकर वो बाहर निकलने के लिए काफी कोशिश करती है, लेकिन निकल नहीं पाती है. आनन-फानन में रेस्क्यू करने के लिए वहां पर एक शख्स पहुंचता है, जो काफी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकालने में कामयाब हो पाता है.
इस वीडियो को @TheFigen_नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, वह क्या करने कोशिश कर रही थी. वीडियो को अब तक 1.3M व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: शॉपिंग मॉल में ट्रिमर चेक करते समय बच्चे ने कर दिया कांड, सिर के बीच से उड़ गए बाल
देखें वीडियो-
I can't believe it! What could she have tried?pic.twitter.com/t0hUwGS3uS
— The Figen (@TheFigen_) April 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

