वायरल

Viral Video: शॉपिंग मॉल में ट्रिमर चेक करते समय बच्चे ने कर दिया कांड, सिर के बीच से उड़ गए बाल

एक बच्चे का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा मॉल में ट्रिमर को चेक कर रहा था, लेकिन उसी दौरान उसके साथ कांड हो जाता है. ट्रिमर चेक करते-करते बच्चा उसे अपने सिर पर चलाता है, जिसके चलते सिर के बीच से उसके बाल अजीब तरीके से उड़ जाते हैं.

Viral Video: शॉपिंग मॉल में ट्रिमर चेक करते समय बच्चे ने कर दिया कांड, सिर के बीच से उड़ गए बाल
ट्रिमर से बच्चे ने किया खिलवाड़ (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई तरह के फनी वीडियोज देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख लोगों को हंसी आ जाती है. खासकर, बच्चे नादानी में कई बार ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा उनके साथ-साथ घरवालों को भी भुगतना पड़ता है. इसी कड़ी में एक बच्चे का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्चा मॉल में ट्रिमर को चेक कर रहा था, लेकिन उसी दौरान उसके साथ कांड हो जाता है. ट्रिमर चेक करते-करते बच्चा उसे अपने सिर पर चलाता है, जिसके चलते सिर के बीच से उसके बाल अजीब तरीके से उड़ जाते हैं. तभी उसकी मां बच्चे को ऐसा करते देखती है और दौड़कर उसके पास आती है, लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है. ट्विटर पर इस वीडियो को @HumansNoContext नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जिसे बार-बार देखा जा सकता है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2023 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).