Old Video Viral Again: महिला से दरिंदगी का पुराना वीडियो वायरल, जेल में हैं प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से छुने वाले आरोपी
वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनदहाड़े भीड़ द्वारा बाइक पर बैठी एक महिला के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. उसे पीटा जा रहा है, परेशान किया जा रहा है.
बिहार में शर्मनाक घटना का एक पुराना वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनदहाड़े भीड़ द्वारा बाइक पर बैठी एक महिला के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. उसे पीटा जा रहा है, परेशान किया जा रहा है और उसके निजी अंगों को गलत तरीके से छुआ जा रहा है.
ये घटना साल 2021 में बिहार के सारण जिले में हुई थी. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था. साथ ही, उस वक्त राज्य में जेडीयू और बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार थी.
ये महिला अपने पुरुष मित्र के साथ बाइक पर अमनौर बाजार से घर जा रही थी. रास्ते में कुछ लोगों ने लक्ष्मण चौक के पास एक सुनसान सड़क पर इन दोनों को आपस में अश्लील हरकत करते देख लिया. इसके बाद वो लोग महिला से ज्यादती करने लगे और पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

