Oscars के मंच पर भड़के Will Smith ने होस्ट को मारा मुक्का, कहा- मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से दोबारा मत निकालना
विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच 2022 के ऑस्कर टेलीकास्ट के दौरान कहासुनी हो गई थी. क्रिस रॉक स्टेज पर डॉक्यूमेंटरी फीचर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड देने आए थे. इस दौरान क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ के बालों पर कमेंट कर दिया, जिसके चलते स्मिथ गुस्से में आ गए.
29 मार्च: Oscars 2022 में मशहूर एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ने प्रजेंटर क्रिस रॉक (Chris Rock) को मुक्का मार दिया. प्रजेंटर क्रिस रॉक (Chris Rock) ने विल स्मिथ (Will Smith) की पत्नी के बालों को लेकर टिप्पणी की थी, जिसपर विल स्मिथ को भड़क गए. वह अपनी कुर्सी छोड़कर मंच पर गए और फिर क्रिस रॉक को जोरदार मुक्का (Punch) जड़ दिया.
क्रिस रॉक ने फिल्म G.I. Jane को लेकर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) का मजाक उड़ाया था. पत्नी का यूं मजाक बनना विल को पसंद नहीं आया और उन्होंने चलते शो में क्रिस को मुक्का मार दिया. यह देखकर सभी के होश उड़ गए. क्रिस रॉक मुक्का खाने के बाद थोड़ी देर सन्न खड़े रहे. विल ने उन्हें कहा कि मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से दोबारा मत निकालना और क्रिस ने जवाब दिया कि वह ऐसा नहीं करेंगे.
UNCENSORED EXTENDED VERSION of Will Smith smacking Chris Rock from Japanese TV pic.twitter.com/s9BZoRyrrm
— Barstool Sports (@barstoolsports) March 28, 2022
Here's the moment Chris Rock made a "G.I. Jane 2" joke about Jada Pinkett Smith, prompting Will Smith to punch him and yell, "Leave my wife’s name out of your f--king mouth." #Oscars pic.twitter.com/kHTZXI6kuL
— Variety (@Variety) March 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2022 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

