वायरल

ऊपर चढ़ते समय फिसलकर नीचे गिरा नन्हा हाथी, फिर मां हथिनी और मौसी ने ऐसे की इसकी मदद (Watch Viral Video)

हाथियों का एक दिलचस्प वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें ऊपर की तरफ चढ़ते समय नन्हा हाथी फिसलकर नीचे गिर जाता है. तब नन्हे हाथी की मां और दूसरी हथिनी मदद के लिए आगे आती हैं. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है.

ऊपर चढ़ते समय फिसलकर नीचे गिरा नन्हा हाथी, फिर मां हथिनी और मौसी ने ऐसे की इसकी मदद (Watch Viral Video)
नन्हे हाथी की हथिनी ने की मदद (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: हाथियों (Elephants) के कई दिलचस्प वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं. खासकर नन्हे हाथियों (Baby Elephants) के वीडियो देखना लोग काफी पसंद करते हैं. इसी कड़ी में हाथियों का एक दिलचस्प वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें ऊपर की तरफ चढ़ते समय नन्हा हाथी फिसलकर नीचे गिर जाता है. तब नन्हे हाथी की मां और दूसरी हथिनी मदद के लिए आगे आती हैं. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हाथियों का सामाजिक बंधन सबसे मजबूत होता है. मां और मौसी नन्हे हाथी के फिसलने के बाद ऊपर आने में उसकी मदद करती हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2022 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).