वायरल

Viral Video: जब मिल बैठे चार यार, एक साथ मिलकर पार्टी का लुत्फ उठाते दिखे पांडा, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब चार पांडा की मुलाकात होती है तो फिर वो इस लम्हे को सेलिब्रेट करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं.

Viral Video: जब मिल बैठे चार यार, एक साथ मिलकर पार्टी का लुत्फ उठाते दिखे पांडा, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
एक साथ पार्टी करते 4 पांडा (Photo Credits: Twitter)

Pandas Viral Video: भालू की तरह दिखने वाले पांडा (Panda) बेहद खूबसूरत जानवर होते हैं, जिनकी क्यूटनेस अक्सर लोगों का दिल जीत लेती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी पांडा से जुड़े वीडियो खूब देखे जाते हैं और उनकी अटखेलियों को लोग काफी पसंद भी करते हैं. पांडा भी इंसानों की तरह दोस्ती करना और पार्टी करना अच्छे से जानते हैं, इसका उदाहरण पेश करने वाला एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब चार पांडा की मुलाकात होती है तो फिर वो इस लम्हे को सेलिब्रेट करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि चार पांडा एक साथ बैठकर पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. इन सभी को देखकर ऐसा लगता है कि ये चारों जिगरी दोस्त हैं और मिलने पर ये इंसानों की तरह पार्टी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को @AMAZINGNATURE नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: खेलते समय गलती से टब के नीचे फंसा बेबी पांडा, फिर जो हुआ... Viral Video देख मुस्कुरा देंगे आप

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2023 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).