Viral Video: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय गिरी महिला, ड्यूटी पर तैनात जवान ने ऐसे बचाई जान
सूरत रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला प्लेटफॉर्म पर गिर जाती है, लेकिन तभी वहां ड्यूटी पर तैनात 7वीं वाहिनी/रेलवे सुरक्षा विशेष बल के आरक्षक अरविंद कुमार मसीहा बनकर पहुंचते हैं और उसकी जान बचाते हैं.
Viral Video: देश के तमाम रेलवे स्टेशनों (Railway Stations) पर अक्सर यात्रियों से चलती ट्रेन (Moving Train) में चढ़ने या चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश न करने की अपील की जाती है, बावजूद इसके लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आते हैं. इसी कड़ी में गुजरात (Gujarat) के सूरत रेलवे स्टेशन (Surat Railway Station) से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय महिला का संतुलन बिगड़ जाता है और वो प्लेटफॉर्म पर गिर जाती है, लेकिन तभी वहां ड्यूटी पर तैरान जवान मसीहा बनकर पहुंचता है और उसकी जान बचा लेता है. स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात 7वीं वाहिनी/रेलवे सुरक्षा विशेष बल के आरक्षक अरविंद कुमार त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की जान को बचाने में कामयाब रहते हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग महिला की जान बचाने वाले रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवान की सराहना कर रहे हैं.
देखें वीडियो-
सूरत रेलवे-स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात 7वीं वाहिनी/रेलवे सुरक्षा विशेष बल के आरक्षक अरविंद कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चलती गाड़ी में चढ़ने के क्रम में गिरने पर महिला यात्री को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया ।#ऑपरेशन_जीवनरक्षा pic.twitter.com/13dTU5IqUU
— RPF INDIA (@RPF_INDIA) April 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

