वायरल

Viral Video: कुत्ते को जकड़कर निकलने की कोशिश कर रहा था अजगर, बच्चों ने इस तरह से बचाई जान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजगर कुत्ते को अपने चंगुल में जकड़कर निगलने की कोशिश करता है, लेकिन तभी वहां मौजूद कुछ बच्चों की नजर इस पर पड़ती है. बच्चे कुत्ते को बचाने के लिए तीन बच्चे आगे आते हैं और अपनी कोशिशों के दम पर कुत्ते को बचा लेते हैं.

Viral Video: कुत्ते को जकड़कर निकलने की कोशिश कर रहा था अजगर, बच्चों ने इस तरह से बचाई जान
कुत्ते को बच्चों ने अजगर के चंगुल से बचाया (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: अजगर (Python) भले ही जहरीला नहीं हो, लेकिन उसे बेहद खतरनाक जानवर माना जाता है. अजगर के चंगुल में अगर कोई शिकार आ जाए तो उसका बचना नामुमकिन होता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक अजगर कुत्ते (Dog) को अपने चंगुल में जकड़कर निगलने की कोशिश करता है, लेकिन तभी वहां मौजूद कुछ बच्चों की नजर इस पर पड़ती है. कुत्ते को बचाने के लिए तीन बच्चे आगे आते हैं. एक बच्चा पत्थर उठा लेता है तो दूसरा बच्चा डंडा हाथ में ले लेता है. तीसरा बच्चा तो कुत्ते को बचाने के लिए खुद को जोखिम में डाल लेता है. वो अजगर के मुंह को दबाते हुए उसके चंगुल से कुत्ते को छुड़ाने की कोशिश करता है. बच्चों की कोशिशों की वजह से आखिरकार कुत्ते की जान बच जाती है. सोशल मीडिया यूजर्स बच्चों की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).