वायरल

Viral Video: इंसान और खूंखार जानवर में दोस्ती, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर को प्यार से गले लगाता दिखा चीता

वायरल हो रहे वीडियो में एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर जंगल के बीच एक चीते को अपने कैमरे में फिल्माता है, तभी चीता उसके बेहद करीब पहुंच जाता है और वो किसी पालतू जानवर की तरह शख्स को गले लगाने लगता है.

Viral Video: इंसान और खूंखार जानवर में दोस्ती, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर को प्यार से गले लगाता दिखा चीता
वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर को गले लगाता चीता (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जंगल (Forest) में रहने वाले कई खूंखार जानवरों से दूसरे जानवर और इंसान भी दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं. हालांकि वाइल्डलाइफ (Wildlife) में दिलचस्पी रखने वाले कई लोग उनके जीवन को करीब से जानने की कोशिश करते हैं और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स (Wildlife Photographers) तो उनकी दुनिया को अपने कैमरे में कैप्चर करने के लिए बेताब रहते हैं. जरा सोचिए अगर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के दौरान खूंखार चीता सामने आ जाए तो क्या होगा. जाहिर सी बात है कि इंसान सबसे पहले अपनी जान बचाने की सोचेगा, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें इंसान और खूंखार जानवर के बीच दोस्ती देखने को मिल रही है.

वायरल हो रहे वीडियो में एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर जंगल के बीच एक चीते को अपने कैमरे में फिल्माता है, तभी चीता उसके बेहद करीब पहुंच जाता है और वो किसी पालतू जानवर की तरह  शख्स को गले लगाने लगता है. फोटोग्राफर भी चीते से दूर भागने के बजाय उसे प्यार से सहलाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2023 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).