Viral Video: बैंगलोर के ट्रैफिक जाम में फंसे कस्टमर ने ऑर्डर किया पिज्जा, LIVE लोकेशन से सीधे कार में हुई डिलवरी
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक जाम में फंसे कस्टमर का पिज्जा पहुंचाने के लिए Domino’s के दो डिलीवरी बॉय जाम में ही पहुंच गए. दोनों ने ट्रैफिक की परवाह किए बगैर कस्टमर को पिज्जा डिलीवर किया.
बेंगलुरु में इन दिनों काफी ट्रैफिक जाम लगता है. गाड़िया कई-कई घंटे सड़क पर ही खड़े रह जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक जाम में फंसे कस्टमर का पिज्जा पहुंचाने के लिए Domino’s के दो डिलीवरी बॉय जाम में ही पहुंच गए. दोनों ने ट्रैफिक की परवाह किए बगैर कस्टमर को पिज्जा डिलीवर किया.
ट्रैफिक जाम में फंसे ग्राहकों को गर्म पिज्जा पहुंचाने के लिए डिलीवरी बॉय ने लाइव लोकेशन ट्रैकिंग का उपयोग किया. इसके बाद उन्हें ट्रैफिक के बीच ही पिज्जा डिलीवरी करने पहुंच गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rishivaths नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाम से भरी सड़क पर कुछ लोग कार में फंसे हुए हैं. इसी बीच डोमिनोज के दो डिलीवरी बॉय उस कार के पास पहुंचते हैं. वे कस्टमर को पिज्जा देते हैं और चले जाते हैं. वहीं ग्राहक डिलीवरी बॉय की के काम से बेहद खुश नजर आए.
When we decided to order from @dominos during the Bangalore choke. They were kind enough to track our live location (a few metres away from our random location added in the traffic) and deliver to us in the traffic jam. #Bengaluru #bengalurutraffic #bangaloretraffic pic.twitter.com/stnFDh2cHz
— Rishivaths (@rishivaths) September 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

