VIDEO: यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में गरबा शामिल, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में खुशी मनाते दिखे लोग
गरबा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने की खुशी में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन एनवाई-एनजे-सीटी-एनई (एफआईए) के साथ मिलकर 7 दिसंबर को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में गरबा उत्सव का आयोजन किया.
यूनेस्को (UNESCO) की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची (Intangible Cultural Heritage List) में गरबा (Garba) को शामिल कर लिया गया है. इसकी ऐतिहासिक घोषणा के बाद खुशी मनाने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन एनवाई-एनजे-सीटी-एनई (एफआईए) (Indian Associations NY-NJ-CT-NE (FIA) के साथ मिलकर 7 दिसंबर को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर (Times Square) में एक उत्सव आयोजित किया. इसका एक शानदार वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ गरबा खेलते हुए नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें: Garba In UNESCO's List of Intangible Cultural Heritage: गरबा यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित होने की कगार पर
टाइम्स स्क्वायर में गरबा का आयोजन
#WATCH | The Indian-American community, along with the Federation of Indian Associations NY-NJ-CT-NE (FIA) held a celebration at Times Square in New York on 7th December to mark the historic announcement of Garba's Inclusion in UNESCO's Intangible Cultural Heritage List. pic.twitter.com/GTf73vruMo
— ANI (@ANI) December 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

