वायरल

Garba in Pakistan Video: गरबा की धुन पर थिरके पाकिस्तानी हिंदू, सोशल मीडिया पर छाया जश्न का वीडियो

पाकिस्तान के कराची में हिंदू समुदाय के गरबा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी हिन्दुओं को नवरात्रि में गरबा का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है. कराची में रहने वाली इंस्टाग्राम क्रिएटर मयूरी कुमारी ने उत्सव की झलकियां साझा कीं, जिससे सीमा पार और उसके बाहर के दर्शकों को यह पता चला कि भारत की तरह ही पाकिस्तान में भी नवरात्रि का उत्साह रहता है...

Garba in Pakistan Video: गरबा की धुन पर थिरके पाकिस्तानी हिंदू, सोशल मीडिया पर छाया जश्न का वीडियो
पाकिस्तान में गरबा का जश्न (Photo: Instagram)

पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) में हिंदू समुदाय के गरबा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी हिन्दुओं को नवरात्रि में गरबा का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है. कराची में रहने वाली इंस्टाग्राम क्रिएटर मयूरी कुमारी ने उत्सव की झलकियां साझा कीं, जिससे सीमा पार और उसके बाहर के दर्शकों को यह पता चला कि भारत की तरह ही पाकिस्तान में भी नवरात्रि का उत्साह रहता है. वीडियो में सजा हुआ पंडाल भारत की तरह ही सजाया गया है, चारों टिमटिमाती लाइट्स और मां दुर्गा का बड़ा सा पोस्टर लगा हुआ है. मंडप में महिलाओं और बच्चों को गरबा में रमे हुए देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: VIDEO: 'इंडिया हमारे बाप थे और रहेंगे': पाकिस्तानी टीम पर भड़का पाक क्रिकेट फैन, अपने ही प्लेयर्स को दी भद्दी-भद्दी गालियां

गरबा की धुन पर थिरके पाकिस्तानी हिंदू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mayuri Kumari (@mayurikumariofficial)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2025 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).