UP: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने महिला शिक्षिका को जूतों से पीटा, Video Viral होने के बाद सस्पेंड
सीमा देवी स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं, जबकि अजीत कुमार प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी निभाते हैं. स्कूल में देर से आने-जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था.
उत्तर प्रदेश: लखीमपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने एक महिला शिक्षिका की जूतों से पिटाई कर दी. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा किमामला महंगू खेड़ा स्कूल का है. वायरल वीडियो के आधार पर प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है.
सीमा देवी स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं, जबकि अजीत कुमार प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी निभाते हैं. स्कूल में देर से आने-जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था. दूसरे दिन सुबह स्कूल पहुंचने पर अध्यापक अजीत कुमार महिला शिक्षामित्र की जूतों से पिटाई करने लगे. स्कूल में मौजूद स्टाफ ने बीच-बचाव का प्रयास किया, हालांकि इसके बाद शिक्षा मित्र भी हमलावर हो गई. दोनों पक्ष की तरफ से मारपीट को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है.
It's a matter of Mahngu Khera school. On the basis of viral video, the male teacher has been suspended: BSA (Basic Shiksha Adhikari) Laxmikant Pandey, Lakhimpur pic.twitter.com/sKRtKcHphN
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2022 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

