UP: बीच सड़क पर छात्रा के साथ छेड़छाड़, लड़की को मारा थप्पड़, VIDEO देख खून खौल उठेगा
वीडियो में एक छात्रा के साथ बाइक सवार युवक बीच सड़क पर खुलेआम छेड़छाड़ करता और उसे जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश करता नजर आ रहा है.
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में एक छात्रा के साथ सड़क पर सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है. साथ ही आलाधिकारियों ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. ये वीडियो जानसठ कोतवाली क्षेत्र का है. वीडियो में एक छात्रा के साथ बाइक सवार युवक बीच सड़क पर खुलेआम छेड़छाड़ करता और उसे जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश करता नजर आ रहा है.
घटना के दौरान पास ही के मकान की छत से किसी ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा अपना बचाव करने की कोशिश करती है और वह आगे चली जाती है. मगर आरोपी युवक की हिम्मत इतनी बढ़ जाती है कि वह छात्रा के सिर पर तेजी से अपना हाथ तक मार देता है.
मुजफ्फरनगर: जानसठ कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मनचला युवक लड़की के साथ छेड़छाड़ करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के प्रति कार्रवाई की बात कही है।#UPPolice ##Muzaffarnagar pic.twitter.com/vfRChu2J5M
— UP Tak (@UPTakOfficial) June 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

