देश

UP Me ka Ba: छोटे से बच्चे ने गाया 'यूपी में का बा', सोशल मीडिया पर Video ने मचाया धमाल

इन दिनों सोशल मीडिया पर 'यूपी में का बा' (UP Mein Ka Ba), 'UP में सब बा' जैसे चुनावी गाने तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसी क्रम में एक बच्चे ने 'यूपी में का बा' गाना गाया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए हैं.

UP Me ka Ba: छोटे से बच्चे ने गाया 'यूपी में का बा', सोशल मीडिया पर Video ने मचाया धमाल
(Photo Credit : Twitter)

28 जनवरी: यूपी में चुनाव (UP Assembly Elections 2022)से पहले सभी राजनीतिक दल अपने-अपने तरीकों से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. यूपी का चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि कोरोना के चलते रैलियों पर रोक लगी हुई है और वर्चुअली प्रचार किया जा रहा है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर 'यूपी में का बा' (UP Mein Ka Ba), 'UP में सब बा' जैसे चुनावी गाने तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसी क्रम में एक बच्चे ने 'यूपी में का बा' गाना गाया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए हैं. इस गाने के जरिए बच्चा योगी सरकार पर तंज कस रहा है. समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने इस गाने को शेयर किया है.

इससे पहले यह गाना गाकर नेहा राठौर सुर्खियों में छा गई थी. अब नेहा राठौर ने यूपी में का बा पार्ट 2 रिलीज कर दिया है. इस गाने में नेहा सिंह राठौर ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है. इसके साथ ही बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन पर भी नेहा ने तंज कसा है.

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) को देखते हुए बीजेपी (BJP) भी चुनाव प्रचार के लिए नए-नए गाने (BJP Campaigning Song) लॉन्च कर रही है. भोजपुरी सुपरस्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन (MP Ravi Kishan) का रैप सांग "यूपी में सब बा" (UP Mein Sab Ba) भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस गीत में यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई हैं. यूपी में सब बा (UP Me Sab Ba Song)अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. बीजेपी समर्थक इसे जोर शोर से शेयर कर रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2022 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).