वायरल

जेब्रा का शिकार करने के लिए मगरमच्छ ने जबड़ा खोलकर मारा झपट्टा, लेकिन हाथ से निकल गया निवाला (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर शिकारी मगरमच्छ का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पानी का यह खूंखार शिकारी जबड़ा खोलकर जेब्रा पर झपट्टा मारता है, लेकिन जेब्रा उससे बचकर निकल जाता है और बेचारा मगरमच्छ देखता ही रह जाता है.

जेब्रा का शिकार करने के लिए मगरमच्छ ने जबड़ा खोलकर मारा झपट्टा, लेकिन हाथ से निकल गया निवाला (Watch Viral Video)
मगरमच्छ के हाथ से निकला जेब्रा (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: पानी का खूंखार शिकारी मगरमच्छ (Crocodile) पलक झपकते ही अपने शिकार का काम तमाम कर देता है. हालांकि शातिर शिकारी होने के बावजूद भी कई बार मगरमच्छ को शिकार चकमा देकर भाग निकलते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर शिकारी मगरमच्छ का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पानी का यह खूंखार शिकारी जबड़ा खोलकर जेब्रा (Zebra) पर झपट्टा मारता है, लेकिन जेब्रा उससे बचकर निकल जाता है और बेचारा मगरमच्छ देखता ही रह जाता है.

इस वीडियो को @Funnywows नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- मैंने पहले कभी निराश मगरमच्छ नहीं देखा. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से हाथ से शिकार निकल जाने के बाद मगरमच्छ निराश होकर बस तमाशा देखता रह जाता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: हिरण का शिकार करने के लिए मगरमच्छ ने बिछाया जाल, फिर भी नहीं हो सका कामयाब

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).