Viral Video: हिरण का शिकार करने के लिए मगरमच्छ ने बिछाया जाल, फिर भी नहीं हो सका कामयाब
एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मगरमच्छ हिरण का शिकार करने के लिए जाल बिछाता है, लेकिन उसे असफलता ही हाथ लगती है.
Viral Video: पानी का खूंखार शिकारी मगरमच्छ (Crocodile) पलक झपकते ही झपट्टा मारकर अपने शिकार का काम तमाम कर देता है, लेकिन कई बार जानवर उसके चंगुल से बच निकलने में कामयाब हो जाते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मगरमच्छ हिरण (Deer) का शिकार करने के लिए जाल बिछाता है, लेकिन उसे असफलता ही हाथ लगती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरण पानी पी रहा होता है, लेकिन वो काफी सतर्क भी रहता है. घात लगाकर बैठा मगरमच्छ जैसे ही उस पर अटैक करने जाता है, वैसे ही हिरण चौकन्ना होकर वहां से भाग निकलता है. आखिर में मगरमच्छ को खाली हाथ वापस पानी में लौटना पड़ता है. इस वीडियो को @clipsthatgohard नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-
about those reflexes .. pic.twitter.com/jxaBROubBw
— clips that go hard (@clipsthatgohard) May 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

