VIDEO: हनुमान जी की प्रतिमा से अचानक निकलने लगे आंसू! वीडियो वायरल होने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस
हनुमान जन्मोत्सव छह अप्रैल यानी गुरुवार को मनाया जाएगा, इससे पहले बुधवार सुबह कानपुर में बजरंगबली की प्रतिमा के आंसू निकलने का वीडियो वायरल होने लगा.
हनुमान जन्मोत्सव छह अप्रैल यानी गुरुवार को मनाया जाएगा, इससे पहले बुधवार सुबह कानपुर में बजरंगबली की प्रतिमा के आंसू निकलने का वीडियो वायरल होने लगा है. मामले का संज्ञान लेते हुए चकेरी के असिस्टेंट कमिश्नर अमरनाथ यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे, मंदिर के अंदर जाकर हनुमान जी के पैर छुए और निरीक्षण किया.
हनुमान जी की आंखों से आंसू निकलने की बात फैलते ही मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा लग गया, हालांकि जांच में पता चला कि वायरल वीडियो में जैसा दावा किया जा रहा था, वैसा कुछ नहीं मिला है...मामले में एसीपी ने कहा कि 'मैंने मौके पर जाकर हनुमान जी के दर्शन किए हैं, जांच में वीडियो में किए गए दावे की पुष्टि नहीं हुई है.'
#कानपुर हनुमान जयंती से पहले चर्चा का विषय बना बजरंगबली का मंदिर,पूजा करने पहुँचे दरोगा के सामने हनुमान जी के आंख से आये आँसू,वीडियो हुआ वायरल pic.twitter.com/cKwTLMGjOl
— ठाkur Ankit Singh (@liveankitknp) April 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

