देश

VIDEO: तीन साल तक जमा किए 1 रुपये के सिक्कों से खरीद ली 2.6 लाख की बाइक, पैसे गिनने में लगे 10 घंटे, शोरूम वाले भी हैरान

बूबाथी ने पाई-पाई जोड़ कर अपनी पसंदीदा बाइक बजाज डॉमिनार 400 खरीदी है.1 रुपये के इतने सिक्के थे कि डीलरशिप को इसे गिनने में 10 घंटे का समय लगा है.

VIDEO: तीन साल तक जमा किए 1 रुपये के सिक्कों से खरीद ली 2.6 लाख की बाइक, पैसे गिनने में लगे 10 घंटे, शोरूम वाले भी हैरान
(Photo Credit : Twitter)

28 मार्च: तमिलनाडु के सलेम में एक युवक ने शनिवार को पूरी रकम एक रुपये के सिक्कों (1 Rupee Coins) में देकर 2.6 लाख रुपये की अपनी ड्रीम बाइक खरीदी है. वी बूबाथी ने 3 साल तक रोजाना 1 रुपये के सिक्के जोड़े और बजाज डॉमिनार (400 Bajaj Dominar 400) को खरीदा. भारत एजेंसी के प्रबंधक महाविक्रांत ने कहा कि मोटरसाइकिल शोरूम के कर्मचारियों ने बूबाती की तीन साल की बचत को गिनने में 10 घंटे का समय लिया.

बूबाथी (V Bhoopathi) बीसीए से ग्रेजुएट हैं और 4 साल पहले अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने से पहले वो एक प्राइवेट कंपनी में कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम करते थे. 3 साल पहले उन्होंने इस बाइक को खरीदने का सपना देखा था, लेकिन उस समय उनके पास इतने पैसे नहीं थे. बूबाथी अपनी गुल्लक को रोजाना 1 रुपये के सिक्कों से भरते रहे और सालों बाद उन्होंने वह बाइक खरीदी जो वह हमेशा से चाहते थे. बूबाथी ने कहा, “मैंने करीब तीन साल तक मंदिर, होटल्स, यहां तक कि चाय की दुकान से नोट के बदले सिक्के लिए.”

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2022 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).