वायरल

Superb! हिट सॉन्ग ‘काला चश्मा’ पर अफ्रीकी बच्चों ने किया धमाकेदार डांस, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे उनके टैलेंट के कायल

सोशल मीडिया पर अफ्रीकी बच्चों के डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये बच्चे हिट सॉन्ग 'काला चश्मा' पर धमाकेदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. बच्चों के डांस मूव्स और उनके टैलेंट को देखकर हर कोई उनका कायल हो गया है.

Superb! हिट सॉन्ग ‘काला चश्मा’ पर अफ्रीकी बच्चों ने किया धमाकेदार डांस, Viral Video देख आप भी हो जाएंगे उनके टैलेंट के कायल
काला चश्मा गाने पर अफ्रीकी बच्चों का धमाकेदार डांस (Photo Credits: Twitter)

African kids Dance Viral Video: भारतीय फिल्मों के गानों की धूम भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में देखने को मिलती है. फिल्मों के कई हिट गानों (Hit Songs) पर देश-विदेश को लोग थिरकते हुए नजर आते हैं. खासकर जब से ज्यादा से ज्यादा लोग सोशल मीडिया से जुड़ने लगे हैं, तब से लोगों में गानों पर परफॉर्म करके वीडियो पोस्ट करने की धुन सवार होने लगी है. आपने सोशल मीडिया पर डांस करते लोगों के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इन अफ्रीकी बच्चों जैसा बेहतरीन डांस आपने अब तक नही देखा होगा. जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर अफ्रीकी बच्चों (African kids) के डांस (Dance) का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें ये बच्चे हिट सॉन्ग 'काला चश्मा' (Kala Chashma) पर धमाकेदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. बच्चों के डांस मूव्स और उनके टैलेंट को देखकर हर कोई उनका कायल हो गया है. इस वीडियो को भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड एयर मार्शल अनिल चोपड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

देखे वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).