Viral Pic: ड्यूटी के दौरान धड़ से गायब दिखा सिक्योरिटी गार्ड का सिर, वायरल तस्वीर देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाली तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें एक दुकान के बाहर ड्यूटी करते हुए सिक्योरिटी गार्ड का सिर उसके धड़ से गायब नजर आ रहा है. रेडिट पर शेयर की गई इस तस्वीर में एक सिक्योरिटी गार्ड बंद दुकान के सामने कुर्सी पर बैठा दिख रहा है.
Viral Pic: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार ऐसी चीजें वायरल हो जाती हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर कई ऐसे कंटेंट देखे गए हैं, जिन्हें देखने के बाद किसी का भी दिमाग चकरा सकता है. अगर किसी चीज को देखने के बाद आंखों पर यकीन न हो पाए, तो आमतौर पर इसे ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) कहा जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाली तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें एक दुकान के बाहर ड्यूटी करते हुए सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) का सिर उसके धड़ से गायब नजर आ रहा है. रेडिट पर शेयर की गई इस तस्वीर में एक सिक्योरिटी गार्ड बंद दुकान के सामने कुर्सी पर बैठा दिख रहा है. इस दौरान उसे नींद आ जाती है और वो झपकी लेने लगता है, तभी उसका सिर पीछे की ओर चला जाता है, जिससे तस्वीर में उसका सिर कैप्चर नहीं हो पाता है और लगता है कि उसका सिर ही नहीं है.
देखें तस्वीर-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

