HORRIFIC! बेरहम बेटे-बहू ने पिता को बुरी तरह पीटा फिर घसीटा, पड़ोसियों ने वीडियो किया वायरल
बेरहम बेटे और बहू का एक वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि बेटा अपने पिता को बुरी तरह मारता पीटता है. हेमंत मित्तल नाम के व्यक्ति द्वारा अपने मानसिक रूप से बीमार पिता के साथ पिटाई करने और बेरहमी से घसीटने का मामला सामने आया है.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बेरहम बेटे और बहू का एक वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि बेटा अपने पिता को बुरी तरह मारता पीटता है. हेमंत मित्तल नाम के व्यक्ति द्वारा अपने मानसिक रूप से बीमार पिता के साथ पिटाई करने और बेरहमी से घसीटने का मामला सामने आया है.
बेटा-बहू या नरपिशाच!
एमपी के शिवपुरी जिले का वायरल वीडियो इंसान की गिरावट का प्रतीक है रिश्तों को कलंकित करने वाला है. हेमंत मित्तल नाम के व्यक्ति द्वारा अपने मानसिक रूप से बीमार पिता के साथ पिटाई करने-बेरहमी से घसीटने का मामला सामने आया है, हेमंत राजस्व विभाग में पटवारी के पद… pic.twitter.com/o6u7ZmJJMA
— Gyanendra Shukla (@gyanu999) February 25, 2024
बताया जा रहा है कि हेमंत राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर पदस्थ हैं. बाढ़ राहत में गबन के मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया. जिसके बाद वह विजयपुर तहसील में अटैच है. पड़ोसियों का आरोप है कि हेमंत मित्तल के घर से रोज मारपीट करने व बुजुर्ग के चीखने की आवाज सुनाई देती है, जिससे परेशान होकर पड़ोसियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

