Rajasthan: पानी में गरबा! उदयपुर में स्विमिंग पूल के अंदर लोगों ने Garba करके जीता सबका दिल (Watch Video)
गरबा का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें पानी के भीतर लोग गरबा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है राजस्थान के उदयपुर में स्विमिंग पूल के भीतर लोगों ने जबरदस्त अंदाज में गरबा करके सबका दिल जीत लिया.
Sharad Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) के नौ दिवसीय उत्सव को देशभर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और लोग कई दिन पहले से इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं. वैसे शारदीय नवरात्रि के पर्व को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है. खासकर, गुजरात (Gujarat) और राजस्थान (Rajasthan) में नवरात्रि (Navratri) के नौ दिनों तक डांडिया (Dandiya) और गरबा (Garba) की धूम देखने को मिलती है, जिसकी प्रैक्टिस लोग कई दिन पहले से करते हैं. इस बीच गरबा का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें पानी के भीतर लोग गरबा (Garba in Swimming Pool) करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है राजस्थान के उदयपुर में स्विमिंग पूल के भीतर लोगों ने जबरदस्त अंदाज में गरबा करके सबका दिल जीत लिया. पानी के भीतर गरबा करने वाले लोगों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
देखें वीडियो-
#WATCH राजस्थान: उदयपुर में गरबा का आयोजन स्विमिंग पूल में किया गया। (23.09) pic.twitter.com/AIzqWi8rAL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

