Python Smuggling: बैंकॉक से तस्करी कर लाए गए दुर्लभ अजगर के 12 बच्चे चेन्नई हवाई अड्डे पर जब्त, आरोपी गिरफ्तार (Watch Video)
चेन्नई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक व्यक्ति को अपने सामान में छुपाए गए दुर्लभ अजगरों के 12 बच्चों की तस्करी के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है.
Python Smuggling: चेन्नई हवाई अड्डे (Chennai Airport) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक व्यक्ति को अपने सामान में छुपाए गए दुर्लभ अजगरों (Rare Pythons) के 12 बच्चों की तस्करी (Smuggling) के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी बैंकॉक (Bangkok) से इन अजगरों की तस्करी कर चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचा था, जहां मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया गया था. बताया जा रहा है कि संदिग्ध व्यवहार के कारण सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया था. एक अधिकारी ने कहा कि उसके चेक-इन किए गए सामान का निरीक्षण करने पर 12 अजगर बरामद किए गए और बाद में सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. यह भी पढ़ें: Little Girl Sleeping With Snakes: सांपों के साथ सोती हुई छोटी बच्ची का डरावना क्लिप वायरल, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
#Watch | தாய்லாந்தில் இருந்து கடத்தி வரப்பட்ட, அரிய வகை மலைப்பாம்பு குட்டிகள் சென்னை விமான நிலையத்தில் பறிமுதல்!#SunNews | #ChennaiAirport | #Snake pic.twitter.com/DYjKfCfE7r
— Sun News (@sunnewstamil) September 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

