वायरल

फोटोग्राफर ने घायल चीते की बचाई जान, ठीक होने के बाद जानवर बना शख्स का जिगरी दोस्त (Watch Viral Video)

एक चीते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फोटोग्राफर घायल चीता की जान बचाता है और इलाज से ठीक होने के बाद चीता उसका अच्छा दोस्त बन जाता है.

फोटोग्राफर ने घायल चीते की बचाई जान, ठीक होने के बाद जानवर बना शख्स का जिगरी दोस्त (Watch Viral Video)
शख्स ने बचाई घायल चीता की जान (Photo Credits: Twitter)

Cheetah Viral Video: जंगल में रहने वाले बाघ, शेर, तेंदुआ और चीता जैसे जानवरों को खूंखार शिकारी माना जाता है, इसलिए इनसे सिर्फ दूसरे जानवर ही नहीं, बल्कि इंसान भी दूर रहने में अपनी भलाई समझते हैं. हालांकि कई बार ऐसे नजारे भी देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. ऐसे कई वीडियो देखे जा चुके हैं जिनमें खूंखार शिकारी जानवरों और इंसानों के बीच दोस्ती देखने को मिली है. इसी कड़ी में एक चीते (Cheetah) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक फोटोग्राफर (Photographer) घायल चीता की जान बचाता है और इलाज से ठीक होने के बाद चीता उसका अच्छा दोस्त बन जाता है.

जान बचने के बाद चीता उस फोटोग्राफर के पास बेखौफ होकर जाता है और उसके प्रति कृतज्ञता जाहिर करता है.  इस वीडियो को @1hakankapucu नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह फोटोग्राफर एक घायल चीते के इलाज में मदद करता है, जब चीता उसे देखता है तो थपथपाने के लिए उसके करीब आ जाता है. जानवर दयालुता को याद रखते हैं और कृतज्ञता दिखाते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: कार को देखने में मशगूल था इंपाला, अचनाक चीता ने अटैक कर दबोच ली गर्दन और फिर... देखें Viral Video 

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).