OMG: अचानक महिला की आंखों से बाहर निकला कीड़ा, देखते ही चीख उठी औरत
एक बड़ा सा पैरासाइट उसकी आंखों से रेंगते हुए बाहर निकला. ये कीड़ा लंबे समय से उसकी आंख में रह रहा था, लेकिन उसे लुइस आंखो में मौजूद एक दाग समझ कर दरकिनार कर रही थी.
लिवरपूल (Liverpool) की रहने वाली लुइस (Louise Edwards) ने बताया कि एक बड़ा सा पैरासाइट (Eye Parasite) उसकी आंखों से रेंगते हुए बाहर निकला. ये कीड़ा लंबे समय से उसकी राइट आंख में रह रहा था, लेकिन उसे लुइस आंखो में मौजूद एक दाग समझ कर दरकिनार कर रही थी, लेकिन अचानक एक दिन उनके होश तब उड़ गए जब ये कीड़ा अपने पैरों से रेंगता हुआ आंखों से बाहर निकला.
लुइस के मुताबिक़, उस समय ऐसा अहसास हो रहा था जैसे वो कोई एलियन हो और कीड़ा उसकी बॉडी से बाहर निकल रहा है. लुइस के मुताबिक़, लंबे समय से उसकी राइट आंख में एक निशान था. उसे ऐसा लगता था कि शायद किसी कीड़े के काटने की वजह से ऐसा निशान बन गया है. लेकिन उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि ये कोई कीड़ा होगा.
लुइस ने बताया कि धीरे-धीरे ये निशान बड़ा होता जा रहा था, जिसकी वजह से आंखें काफी सूज गई थी. आंखे बंद तक नहीं हो रही थी. अस्पताल में भी चेकअप करवाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला. रात को लुइस की आंख में काफी दर्द होने लगा. उसने देखा की उसकी आंख कीड़ा, जिसके पैर भी थे, रेंगकर बाहर निकला. लुइस तुरंत अस्पताल गई, जहां उसके जख्म की ड्रेसिंग की गई.
Louise Edwards woke up with what she thought was a spot on her eyelidhttps://t.co/qciBzukzH1
— Liverpool Echo (@LivEchonews) August 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

