सीढ़ियों से नीचे गिरते बच्चे की जान बचाने के लिए सुपर मॉम बन गई मां, ऐसे की अपनी संतान की रक्षा (Watch Viral Video)
बेशक मां को धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है, जो अपनी जान पर खेलकर अपनी संतान को हर मुसीबत से बचाती है. एक ऐसा ही वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे की जान बचाने के लिए सुपर मॉम बन जाती है.
Viral Video: मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. बेशक मां को धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है, जो अपनी जान पर खेलकर अपनी संतान को हर मुसीबत से बचाती है. एक ऐसा ही वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे की जान बचाने के लिए सुपर मॉम (Super Mom) बन जाती है. वीडियो में एक महिला अपने बच्चे के साथ लिफ्ट से बाहर निकलती है, इसके बाद वो कोने में जाकर खड़ी हो जाती है, तभी बच्चा सीढ़ियों की तरफ जाने लगता है और वो झांकने के चक्कर में उलटकर गिर पड़ता है. हालांकि फौरन उसकी मां पहुंचती है और सुपर मॉम बनकर अपने बच्चे को लपक लेती है. यह हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर कोई मां की ममता की सराहना कर रहा है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2021 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

