मगरमच्छ का निवाला बनते-बनते बचा शख्स, पानी के खूंखार शिकारी को सामने देख हुई हालत खराब (Watch Viral Video)
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियों के पास खड़ा है, तभी उसके सामने मगरमच्छ आ पहुंचता है, जिसे देखने बाद तो शख्स को यही लगा होगा कि बस अगले ही पल वो मरने वाला है, लेकिन उसकी जान बच जाती है.
Viral Video: पानी के खूंखार शिकारी जानवर मगरमच्छ (Crocodile) से जुड़े कई हैरान करने वाले वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते हैं. मगरमच्छ पानी के भीतर ही नहीं, बल्कि जमीन पर भी बेरहमी से अपने शिकार का काम तमाम करता है. कभी इंसान तो कभी कोई जानवर मगरमच्छ का शिकार बन ही जाता है, लेकिन किसी-किसी की किस्मत मौके पर साथ दे जाती है और वो बचकर निकल जाते हैं. इसी कड़ी में मगरमच्छ का निवाला बनने से बाल-बाल बचे शख्स का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियों के पास खड़ा है, तभी उसके सामने मगरमच्छ आ पहुंचता है, जिसे देखने बाद तो शख्स को यही लगा होगा कि बस अगले ही पल वो मरने वाला है. मगरमच्छ को करीब देखकर शख्स झाड़ियों की तरफ झुक जाता है, जिसके चलते बाल-बाल उसकी जान बच जाती है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @earth.reel नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यह भी पढ़ें: Woman Swims With Alligator: मगरमच्छ के साथ पानी के अंदर गोता लगा रही महिला का क्लिप वायरल, इंटरनेट पर लोग हैरान
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

