वायरल

शख्स ने किस करते मछली को पानी में छोड़ा, लेकिन फिर से तैरकर जल की रानी पहुंच गई उसके पास (Watch Viral Video)

प्यार और भरोसे का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, शख्स मछली को किस करके पानी में छोड़ देता है, लेकिन वो मछली फिर से तैरकर उसके पास पहुंच जाती है.

शख्स ने किस करते मछली को पानी में छोड़ा, लेकिन फिर से तैरकर जल की रानी पहुंच गई उसके पास (Watch Viral Video)
शख्स ने मछली को किया किस (Photo Credits: X)

Viral Video: कहते हैं प्यार और विश्वास की डोर काफी मजबूत होती है, इसलिए जिन्हें लोग प्यार करते हैं या जिन पर भरोसा करते हैं, उनसे वो कभी दूर नहीं होना चाहते हैं. यह बात इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों और सभी जीवों पर लागू होती है. प्यार और भरोसे का उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मछली शख्स के पास बेखौफ होकर आती है, शख्स उसे अपने हाथ में लेकर किस करता है और फिर उसे पानी में छोड़ देता है. पानी में छोड़ने के बाद भी वो मछली (Fish) तैरकर फिर से शख्स के पास पहुंच जाती है.

इस वीडियो को @ThebestFigen नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जिससे प्यार करते हैं, उसे कोई छोड़ना नहीं चाहता. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 976.2k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: इन मछलियों के चेहरे से नज़रें हटा पाना है मुश्किल, जल की रानी की मुस्कुराहट देख फिदा हो जाएंगे आप (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).