इन मछलियों के चेहरे से नज़रें हटा पाना है मुश्किल, जल की रानी की मुस्कुराहट देख फिदा हो जाएंगे आप (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर मुस्कुराती हुई मछलियों का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है और यकीनन इन खूबसूरत मछलियों को देख आप भी अपना दिल हार जाएंगे.
Smiley Fishes Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां दुनिया भर में पाए जाने वाले अद्भुत और अनोखे जीवों की झलक देखने को मिल जाती है. खासकर, अगर बात करें मछलियों (Fishes) की तो जल की रानी दिखने में काफी मनमोहक होती हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है, लेकिन क्या आपने अनोखे किस्म की मछली (Fish) देखी है, जो मुस्कुराती हुई नजर आती हैं. अगर नहीं देखी है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर मुस्कुराती हुई मछलियों (Laughing Fishes) का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है और यकीनन इन खूबसूरत मछलियों को देख आप भी अपना दिल हार जाएंगे.
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो @buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ मछलियां सामने नजर आ रही हैं, जिनके चेहरे की बनावट काफी अलग है. इन मछलियों के चेहरे को देखकर ऐसा लगता है, जैसे कि ये मुस्कुरा रही हैं और उनका यही अंदाज लोगों के दिलों को जीत रहा है. यह भी पढ़ें: Cute Viral Video: नन्हे डॉगी से मिलने के लिए पानी से बाहर आई मछली, किस करके एक-दूसरे से जताया प्यार
देखें वीडियो-
Here’s a smile to start your new week.. 😊 pic.twitter.com/pJTpZ2tk0M
— Buitengebieden (@buitengebieden) September 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

