वायरल

शख्स ने आर्टिफिशियल पैर देकर बदल दी विकलांग हाथी की ज़िंदगी, Viral Video में देखें कैसे चलने लगे गजराज

सोशल मीडिया पर एक विकलांग हाथी का भावुक कर देने वाला वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में एक शख्स आर्टिफिशियल पैर यानी कृत्रिम पैर देकर विकलांग हाथी को नया जीवन देता है. वीडियो में नजर आ रहे हाथी का एक पैर नहीं है, ऐसे में वो आसानी से चल फिर सके, इसके लिए शख्स उसे आर्टिफिशियल पैर लगाता है, जिसके बाद हाथी चलने लगता है.

शख्स ने आर्टिफिशियल पैर देकर बदल दी विकलांग हाथी की ज़िंदगी, Viral Video में देखें कैसे चलने लगे गजराज
हाथी को मिला आर्टिफिशियल पैर (Photo Credits: Twitter)

Elephant Got Artificial Leg: ये जिंदगी बहुत छोटी है, यहां कब किसके साथ क्या हो जाए? यह कोई नहीं जानता है. इंसान तो इंसान, जानवर भी अपने अगले पल से बेखबर होते हैं. जब किसी एक्सीडेंट या किसी दर्दनाक हादसे में कोई इंसान अपने पैर खो देता है तो चलने के लिए उसे कृत्रिम पैर लगाए जाते हैं, लेकिन क्या जानवरों के साथ भी ऐसा कुछ होता है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक विकलांग हाथी (Elephant) का भावुक कर देने वाला वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में एक शख्स आर्टिफिशियल पैर (Artificial Leg) यानी कृत्रिम पैर देकर विकलांग हाथी (Handicapped Elephant) को नया जीवन देता है. वीडियो में नजर आ रहे हाथी का एक पैर नहीं है, ऐसे में वो आसानी से चल फिर सके, इसके लिए शख्स उसे आर्टिफिशियल पैर लगाता है, जिसके बाद हाथी चलने लगता है. इस वीडियो को @ReporterRavish ने ट्विटर पर शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- हम जन्म से मानव हैं, लेकिन हमारी मानवता को बनाए रखना एक विकल्प है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).