वायरल

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हुईं Malala Yousafzai, पति Asser Malik और फैमिली के साथ शेयर की सेलिब्रेशन की फोटोज

नोबेल शांति प्राइज विजेता मलाला यूसुफजई ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की डिग्री प्राप्त की है. सबसे कम उम्र में नोबल शांति पुरस्कार जीतने वाली मलाला ने अपनी इस उपलब्धि की यादगार झलकियों को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया. उन्होंने अपने पति और फैमिली के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट हुईं Malala Yousafzai, पति Asser Malik और फैमिली के साथ शेयर की सेलिब्रेशन की फोटोज
मलाला यूसुफजई (Photo Credits: Instagram)

पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai) ने अब आधिकारिक तौर पर फिलोसॉफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल कर ली है. उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) से ग्रैजुएशन किया है. दरअसल, मलाला ने मई 2020 में प्रतिष्ठित संस्थान से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी, लेकिन चल रही महामारी के कारण स्नातक समारोह को स्थगित करना पड़ा. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में नोबल पुरस्कार विजेता ने ऑक्सफोर्ड परिसर में अपनी हैट और गाउन के साथ पोज किया. इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा- 'कुछ लैटिन में कहा गया था और जाहिर तौर पर मेरे पास एक डिग्री है.' मलाला ने अपने ग्रैजुएशन सेरेमनी की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने पति असर मलिक (Asser Malik) और फैमिली के साथ भी फोटोज शेयर की हैं.

देखें पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malala (@malala)

पति के साथ मलाला यूसुफजई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Asser Malik (@asser.malik)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2021 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).