वायरल

Madhya Pradesh: एमपी के धार में सीमेंट, खाद और लोहे से लदा पिकअप ट्रक नदी बहा, सभी सवार यात्री बचे (देखें वीडियो)

तिरला थाना अंतर्गत सेमलीपुरा गाँव में एक पिकअप ट्रक का नदी के तेज बहाव में बहते हुए वीडियो सामने आया है, वीडियो में ट्रक को पुलिया पर से तेज बहाव वाली नदी में फिसलते हुए देखा जा सकता है. ट्रक में सीमेंट, खाद और लोहे से भरा सामान था. एमपी के दिलावरा नदी में पानी का बहाव बहुत तेज था...

Madhya Pradesh: एमपी के धार में सीमेंट, खाद और लोहे से लदा पिकअप ट्रक नदी बहा, सभी सवार यात्री बचे (देखें वीडियो)
ट्रक नदी में बहा (Photo: X|@GagandeepNews)

तिरला थाना अंतर्गत सेमलीपुरा गाँव में एक पिकअप ट्रक का नदी के तेज बहाव में बहते हुए वीडियो सामने आया है, वीडियो में ट्रक को पुलिया पर से तेज बहाव वाली नदी में फिसलते हुए देखा जा सकता है. ट्रक में सीमेंट, खाद और लोहे से भरा सामान था. एमपी के दिलावरा नदी में पानी का बहाव बहुत तेज था. जिसके कारण ट्रक बेकाबू हो गया और बह गया. ड्राईवर पहाड़ सिंह और तीन यात्री - मानसिंह, पोपड़िया और गुलाब शाम लगभग 6:30 बजे नदी पार कर रहे थे, तभी पानी का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया. तेज़ बहाव के बावजूद, चारों यात्री बहादुरी से लगभग 50 फीट गहरे पानी में तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. लोकल लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तेज़ बहाव के कारण ट्रक को निकालना बेहद मुश्किल हो गया. ट्रक पानी के बहाव में बहा गया. यह भी पढ़ें: Truck Swept Away in Flooded River: ओडिशा में सफ़ाई नदी में बाढ़ के दौरान ट्रक बहा, ड्राइवर लापता, हेल्पर को बचाया गया

एमपी के धार में सीमेंट, खाद और लोहे से लदा पिकअप ट्रक नदी बहा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2025 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).