वायरल

Insect Found in Dosa: डोसा में मिला कीड़ा, वाराणसी रेस्टोरेंट में जमकर हुआ हंगामा, देखें वायरल वीडियो

वाराणसी के एक रेस्टोरेंट ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया. आरोप है कि डोसे में कीड़ा पाया गया है. शिकायत करने पर दुकानदार और स्टाफ ने ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की.

Insect Found in Dosa: डोसा में मिला कीड़ा, वाराणसी रेस्टोरेंट में जमकर हुआ हंगामा, देखें वायरल वीडियो
(Photo : X)

वाराणसी (Varanasi) में दशाश्वमेध क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया. आरोप है कि  रेस्टोरेंट के डोसे में कीड़ा (Insect Found in Dosa) पाया गया है. इतना ही नहीं शिकायत करने पर दुकानदार और स्टाफ ने ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की. महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी ने थाने में इसकी शिकायत की है. हंगामें का एक वीडियो (Viral Video) भी सामने आया है.

सुनीता सोनी ने पुलिस को बताया कि वह रेस्टोरेंट में गईं और डोसा मंगवाया. उन्हें डोसा में कीड़ा दिखा तो उसके बारे में स्टाफ से पूछने पर कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने संचालक से बात की. संचालक दुर्व्यवहार और हाथापाई करने लगा. इस संबंध में दशाश्वमेध थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक और स्टाफ को बुलाया गया है. तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2023 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).