इंडियन रेलवे की महिला टिकट चेकर ने जुर्माने में 1 करोड़ रुपए वसूल कर बनाया रिकॉर्ड, रेल मंत्रालय ने की सराहना (See Pics)
दक्षिणी रेलवे में मुख्य टिकट निरीक्षक के तौर पर काम करने वाली रोजलिन अरोकिया मैरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं. उन्होंने अनियमित और बिना टिकट वाले यात्रियों से करीब 1.03 करोड़ रुपए की जुर्माने के तौर पर वसूली करके एक रिकॉर्ड बनाया है, जिसके लिए रेल मंत्रालय ने भी उनकी सराहना की है.
दक्षिणी रेलवे (Southern Railway) में मुख्य टिकट निरीक्षक (Chief Ticket Checker) के तौर पर काम करने वाली रोजलिन अरोकिया मैरी (Rosaline Arokia Mary) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं और हो भी क्यों न, उन्होंने ऐसा कारनामा जो कर दिखाया है. दरअसल, इस महिला टिकट चेकर ने अनियमित और बिना टिकट वाले याच्रियों से करीब 1.03 करोड़ रुपए की जुर्माने के तौर पर वसूली करके एक रिकॉर्ड बनाया है, जिसके लिए रेल मंत्रालय ने भी महिला की सराहना की है.
रेल मंत्रालय (Railway Ministry) द्वारा ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया गया है, जिसके जरिए महिला टिकट चेकर की अपने कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सराहना की गई है. पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है- अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाते हुए, जीएमएसरेलवे की सीटीआई (मुख्य टिकट निरीक्षक) रोसलिन अरोकिया मैरी, इंडियन रेलवे के टिकच जांच कर्मचारियों में पहली ऐसी महिला बन गई हैं, जिन्होंने अनियमित और बिना टिकट यात्रा करने वाली यात्रियों से 1 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है.
देखें पोस्ट-
Showing resolute commitment to her duties, Smt.Rosaline Arokia Mary, CTI (Chief Ticket Inspector) of @GMSRailway, becomes the first woman on the ticket-checking staff of Indian Railways to collect fines of Rs. 1.03 crore from irregular/non-ticketed travellers. pic.twitter.com/VxGJcjL9t5
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

