लाइफस्टाइल

Hajj 2022: हज के लिए ब्रिटेन से पैदल चलकर सऊदी अरब पहुंचा शख्स, 12 महीनों में तय किया 6,500 किमी का फासला (Watch Video)

इस साल के हज के लिए एक शख्स ब्रिटेन से पैदल चलकर सऊदी अरब पहुंचा. बताया जाता है कि वो 12 महीनों में 6,500 किलोमीटर पैदल चलकर मक्का पहुंचा.

Hajj 2022: हज के लिए ब्रिटेन से पैदल चलकर सऊदी अरब पहुंचा शख्स, 12 महीनों में तय किया 6,500 किमी का फासला (Watch Video)
पैदल चलकर ब्रिटेन से सऊदी अरब पहुंचा शख्स (Photo Credits: Twitter)

Hajj 2022: आज से सऊदी अरब (Saudi Arabia) के पवित्र शहर मक्का (Mecca) में हज यात्रा (Hajj Yatra) की शुरुआत हो गई है. हज यात्रा के लिए एक शख्स ब्रिटेन (Britain) से करीब 6,500 किलोमीटर का फासला पैदल तय करके सऊदी अरब पहुंचा है. शख्स ने करीब 12 महीने पहले अपनी इस पैदल यात्रा की शुरुआत की थी. ईराकी-ब्रिटिश तीर्थयात्री एडम मोहम्मद का कहना है कि उनके लिए यह एक अद्भुत अनुभव है. मैं अल्लाह के बेहद करीब पहुंच गया हूं और यह एहसास बहुत खास है. एडम मोहम्मद ने यूके से 1 अगस्त 2021 को यात्रा शुरु की थी. 53 वर्षीय शख्स ने रोजाना करीब 17.8 किलोमीटर का फासला पैदल चलकर तय किया. शख्स की मानें तो अपनी जिंदगी के 53 साल वो खुद के लिए जिया तो क्या अपने अल्लाह के लिए 10 से 11 महीने नहीं निकाल सकता था.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).