Love Brain Disease: रोजाना सैकड़ों बार अपने बॉयफ्रेंड को कॉल और मैसेज करती थी लड़की, डॉक्टर ने बताया- लव ब्रेन से है पीड़ित
लव ब्रेन डिसीज के चलते चीन की 18 साल की जियाओयू नाम की एक युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अपने प्रेमी के प्रति उससे जुनूनी व्यवहार के चलते युवती को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई.
Love Brain Disease: चीन (China) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां लव ब्रेन डिसीज (Love Brain Disease) के चलते 18 साल की जियाओयू नाम की एक युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अपने प्रेमी के प्रति उससे जुनूनी व्यवहार के चलते युवती को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई. रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों का मानना है कि वह बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर (Borderline Personality Disorder) से पीड़ित हो सकती है. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, वो दिन भर में अपने प्रेमी को सैकड़ों बार फोन और मैसेज करती थी. इसके साथ ही वो उसकी हर एक्टिविटी की जानकारी रखती थी. उसके इस व्यवहार के कारण दोनों के रिश्ते में तनाव पैदा हो गया.
दोनों के बीच हालात तब ज्यादा बिगड़ गए, जब जियाओयू ने अपने बॉयफ्रेंड को एक ही दिन में 100 से ज्यादा बार कॉल किया और उसने कोई जवाब नहीं दिया. इससे वो बेहद परेशान हो गई और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाने लगी. उसकी इस हरकत को देख उसके बॉयफ्रेंड ने पुलिस को कॉल किया और अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद युवती को अस्पताल ले जाया गया और उसकी इस बीमारी के बारे में पता चला. यह भी पढ़ें: What is ‘Love Brain’: बॉयफ्रेंड को दिन में सैकेडों बार करती थी फोन, डॉक्टरों ने कहा- 'लबेरिया' नहीं 'लव ब्रेन' हुआ है
लव ब्रेन से पीड़ित है चीन की युवती
Chinese Woman Diagnosed With 'Love Brain' After Calling Boyfriend 100 Times Dailyhttps://t.co/uzRBXAAxUF pic.twitter.com/n2Ir5jrGSw
— NDTV (@ndtv) April 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

