Ganesh Visarjan 2023: गणेश निमज्जनम के दिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ हैदराबाद पुलिस ने मनाया उत्सव, भक्तों के बीच किया डांस (Watch Video)
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से गणेश निमज्जनम के दिन शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने कर्तव्य को निभाते हुए हैदराबाद पुलिस भक्तों के बीच डांस करते इस उत्सव को मनाती नजर आई.
Ganesh Visarjan 2023: दस दिवसीय गणेशोत्सव (Ganeshotsav) के आखिर दिन यानी अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) के दिन भक्तों ने धूमधाम से गणपति बप्पा को विदाई दी. महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों में अनंत चतुर्दशी को भक्तों की भारी भीड़ के बीच गणेश प्रतिमाओं (Ganesh Idols) का विसर्जन किया गया. इस मौके पर जगह-जगह सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम देखने को मिले, लेकिन हैदराबाद (Hyderabad) में गणेश निमज्जनम के अवसर पर अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां भक्तों की बीच डांस करके पुलिस वाले भी इस उत्सव को मनाते नजर आए.
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से गणेश निमज्जनम (Ganesh Nimajjanam) के दिन शहर में कानून व्यवस्था (Law and Order) बनाए रखने के अपने कर्तव्य को निभाते हुए हैदराबाद पुलिस भक्तों के बीच डांस करते इस उत्सव को मनाती नजर आई. यह भी पढ़ें: Ganesh Visarjan 2023: गिरगांव चौपाटी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, नम आंखों से भक्त दे रहे हैं गणपति बप्पा को विदाई (Watch Video)
देखें वीडियो-
Look how #HyderabadPolice revelled in Ganesh festivities while also doing their duty of maintaining law and order in the city on the day of Ganesh Nimajjanam.
📽️: #DeccanChronicle pic.twitter.com/t8UH9eCx86
— Deccan Chronicle (@DeccanChronicle) September 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

