प्लास्टिक की थैली में फंसकर तड़प रही थी मछली, समुद्र की गहराई में जाकर गोताखोर ने ऐसे बचाई जान (Watch Viral Video)
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से प्लास्टिक के बैग में फंसी एक मछली बाहर निकलने के लिए तड़प रही है, तभी गोताखोर की नजर उस पर पड़ती है और वो उसकी जान बचाता है. इस वीडियो को माइक हुडेमा ने ट्विटर पर शेयर किया है.
Viral Video: समंदर की गहराई में प्लास्टिक के बैग में फंसी एक मछली (Fish) को बचाने वाले गोताखोर का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से प्लास्टिक के बैग (Plastic Bag) में फंसी एक मछली बाहर निकलने के लिए तड़प रही है, तभी गोताखोर (Diver) की नजर उस पर पड़ती है और वो उसकी जान बचाता है. इस वीडियो को माइक हुडेमा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- यह गोताखोर प्लास्टिक में फंसी एक मछली को बचाता है. अनगिनत समुद्री जीव प्लास्टिक के कचरे में फंस जाते हैं, जिसे हम फेंक देते हैं. यहां तक कि सबसे छोटी प्लास्टिक पैकेजिंग भी पानी के नीचे घातक है. यह प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने का समय है.
बताया जा रहा है कि यह वीडियो श्रीलंका के आसपास के हिंद महसागर में शूट किया गया था. गोताखोर ने मछली को जब प्लास्टिक की थैली से बाहर निकला तो वो खुशी से तैरने लगी. इस वीडियो पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा- पानी की रक्षा करो, नीचे जीवित प्राणी हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि यह जानना महत्वपूर्ण है कि अधिकांश प्लास्टिक कचरा कहां से आता है और क्या हमारा इस पर कोई नियंत्रण है. यह भी पढ़ें: गर्म तेल में डालते ही फिर से जिंदा हो गई मछली, फ्राइंग पैन में किया ऐसा तांडव कि… देखें Viral Video
देखें वीडियो-
This Diver rescues a fish trapped in plastic.
Countless marine animals get trapped in plastic waste we discard. Even the smallest plastic packaging is deadly underwater.
It's time to end plastic pollution. This boxing day. Buy less.#ActOnClimate #ocean vid @PearlProtectors pic.twitter.com/iAWiySEChS
— Mike Hudema (@MikeHudema) December 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

