गर्म तेल में डालते ही फिर से जिंदा हो गई मछली, फ्राइंग पैन में किया ऐसा तांडव कि… देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक शख्स मरी हुई मछली को फ्राई करने के लिए गर्म तेल में डालता है, लेकिन तभी मछली फिर से जिंदा हो जाती है और फ्राइंग पैन में उछल कूद कर तांडव मचाने लगती है. इस वीडियो को देख यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे.
Fish Viral Video: मछली (Fish) जल की रानी है, जीवन उसका पानी (Water) है… यह कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी और इसे सच होते हुए भी देखा होगा. मछली को पानी से बाहर निकालने पर वो दम तोड़ देती है और कोई लोग मछली को बड़े ही चाव से फ्राई करके खाते हैं, लेकिन जरा सोचिए फ्राई करते समय अगर मछली फिर से जीवित (Fish Alive) हो जाए तो क्या होगा? एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक शख्स मरी हुई मछली को फ्राई करने के लिए गर्म तेल में डालता है, लेकिन तभी मछली फिर से जिंदा हो जाती है और फ्राइंग पैन में उछल कूद कर तांडव मचाने लगती है. इस वीडियो को देख यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे.
रेडिट पर शेयर किया गया यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है और लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं. इसके साथ ही लोग हैरानी जता रहे हैं कि पानी से निकलने के बाद आखिर ये मछली इतनी देर तक जिंदा कैसे रही? यह भी पढ़ें: Viral Video: पर्यटकों के सामने विशालकाय व्हेल ने दिया बच्चे को जन्म, मां और नवजात शिशु का दुर्लभ वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गैस पर एक फ्राइंग पैन में तलने के लिए गर्म तेल में मछली को डालता है, गर्म तेल में डालते ही मछली अचानक से जिंदा हो जाती है और पैन में तेजी से उछलने लगती है, जिसके चलते तेल फ्राइंग पैन से बाहर गिरने लगता है. मछली को तांडव करते देख शख्स फौरन उस फ्राइंग पैन को गैस से हटाकर दूसरी तरफ रखता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2023 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

