आप भी मोबाइल फोन को बेड पर रखकर करते हैं चार्ज? Viral Video देखने के बाद ऐसा करने से पहले कई बार सोचने पर हो जाएंगे मजबूर
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बेड पर मोबाइल चार्ज करने की वजह से कितना गंभीर हादसा हुआ है.
Viral Video: आज के इस दौर में अधिकांश लोग मोबाइल फोन (Mobile Phone) का इस्तेमाल करते हैं. मोबाइल एक ऐसी चीज है जिसे लोग हर जगह अपने साथ लेकर जाते हैं. यहां तक कि रात में सोते समय भी वो मोबाइल को अपने पास बिस्तर पर रखकर ही सोते हैं. इतना ही नहीं कई बार तो लोग मोबाइल फोन को बेड (Bed) पर रखकर ही चार्ज करने लगते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि बेड पर मोबाइल चार्ज (Mobile Charging) करने की वजह से कितना गंभीर हादसा हुआ है.
दरअसल, रातभर फोन को चार्ज पर लगाने की वजह से मोबाइल ओवरहीट हो गया था. मोबाइल से ज्यादा हीट निकलने की वजह से गद्दे में छेद होता चला गया और गद्दा बुरी तरह से जल गया, इसलिए लोगों से अक्सर अपील की जाती है कि मोबाइल फोन को बिस्तर पर चार्जिंग में रखकर नहीं सोना चाहिए, नहीं तो इस तरह का गंभीर हादसा हो सकता है. यह भी पढ़ें: Scary Accident Video: मोबाइल पर बात कर रहे बाइकर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, भयानक दुर्घटना वायरल
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2023 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

