वायरल

Snake Rescue Video: स्कूटर के हेडलाइट में घुसा खतरनाक सांप, नागराज को रेस्क्यू करने का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर सांप को रेस्क्यू करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खतरनाक सांप स्कूटर के हेडलाइट में घुसा हुआ है, जिसे काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया.

Snake Rescue Video: स्कूटर के हेडलाइट में घुसा खतरनाक सांप, नागराज को रेस्क्यू करने का वीडियो हुआ वायरल
स्कूटर में घुसा सांप (Photo Credits: YouTube)

Snake Rescue Viral Video: बरसात के मौसम (Rainy Season) में अक्सर सांप (Snake) अपने बिलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं. ये सांप रिहायशी इलाकों में जाकर घर के किसी कोने में छुप जाते हैं या फिर किसी वाहन में कुंडली मारकर बैठ जाते हैं. इस बीच महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) से सोशल मीडिया (Social Media) पर सांप को रेस्क्यू करने का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खतरनाक सांप स्कूटर के हेडलाइट में घुसा हुआ है, जिसे बचाने के लिए स्नेक कैचर को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद दो पहिया वाहन में घुसे सांप को रेस्क्यू किया गया. सांप को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. यह भी पढ़ें: Snake Video: बरसात से बचने के लिए चप्पल के नीचे छिपकर बैठा था कोबरा, बारिश में संभलकर पहनें जूते

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).