पानी में घात लगाकर बैठे मगरमच्छ ने किया शिकार पर जानलेवा अटैक, हिरण ने ऐसे दिया मौत को चकमा (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ पानी में घात लगाए बैठा रहता है और जैसे ही पानी में हिरण को देखता है, वो उस पर झपट्टा मार देता है, लेकिन हिरण भी मौत को चकमा देने में कामयाब हो जाता है.
Viral Video: पानी का खूंखार शिकारी जानवर मगरमच्छ (Crocodile) बड़े से बड़े जानवरों का पल भर में काम तमाम कर देता है, इसलिए इसे पानी का दैत्य भी कहा जाता है. हालांकि कई बार अपनी सूझबूझ दिखाते हुए जानवर मगरमच्छ के पसीने भी छुड़ा देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ पानी में घात लगाए बैठा रहता है और जैसे ही पानी में हिरण (Deer) को देखता है, वो उस पर झपट्टा मार देता है, लेकिन हिरण भी मौत को चकमा देने में कामयाब हो जाता है.
इस वीडियो को एक्स (X) पर भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी क्लेमेंट बेन (@ben_ifs) ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जिंदगी के लिए छलांग. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मगरमच्छ हिरण के पीछे पड़ा हुआ है. उससे बचने के लिए हिरण बड़ी-बड़ी छलांग लगाता है और जैसे ही मगरमच्छ उसे दबोचने वाला होता है, वैसे ही जोरदार छलांग मारते हुए किनारे पर पहुंच जाता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: जंगली कुत्ते ने किया हिरण पर खतरनाक हमला, बचने के लिए जानवर ने अपनाया यह रास्ता
देखें वीडियो-
Leap for life…😍 pic.twitter.com/l2kjFA4jWK
— Clement Ben IFS (@ben_ifs) February 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

