तेंदुए का शिकार करने की गलती कर बैठा मगरमच्छ, लेकिन खुद ही बन गया उसका निवाला (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानी पीने आए तेंदुए पर मगरमच्छ जानलेवा हमला करता है, लेकिन उसका पासा उल्टा पड़ जाता है और वो खुद ही तेंदुए का शिकार बन जाता है.
Viral Video: जिस तरह से जंगल के राजा शेर (Lion) को जंगल का खतरनाक शिकारी माना जाता है, उसी तरह से पानी के राजा मगरमच्छ (Crocodile) को पानी का खतरनाक शिकारी माना जाता है, जो अपने से भी बड़े और भारी-भरकम जानवरों को अपना शिकार बनाने की क्षमता रखता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पानी पीने आए तेंदुए (Leopard) पर मगरमच्छ जानलेवा हमला करता है, लेकिन उसका पासा उल्टा पड़ जाता है और वो खुद ही तेंदुए का शिकार बन जाता है. मगरमच्छ हमला करते हुए तेंदुए को पानी में खींचकर तो ले जाते हैं, लेकिन अगले ही पल तेंदुआ मगरमच्छ का शिकार करके उसे पानी से बाहर लाता है और जंगल की तरफ घसीटकर ले जाता है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर beautiful_new_pix and wild_animal_pix नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

