Crocodile Attack in Odisha: ओडिशा के जाजपुर में मगरमच्छ ने महिला को खरासरोता नदी में घसीटा, डरावना वीडियो वायरल
ओडिशा के जाजपुर ज़िले के कांटिया गांव में सोमवार को एक भयानक घटना घटी, जब 55 वर्षीय सौदामिनी महाला पर उस वक्त मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जब वह खारसरोटा नदी के किनारे कपड़े धो रही थीं. अचानक हुए हमले में मगरमच्छ उन्हें पानी में खींच ले गया. यह भयावह घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मगरमच्छ महिला को नदी के अंदर खींचकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है...
ओडिशा के जाजपुर ज़िले के कांटिया गांव में सोमवार को एक भयानक घटना घटी, जब 55 वर्षीय सौदामिनी महाला पर उस वक्त मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जब वह खारसरोटा नदी के किनारे कपड़े धो रही थीं. अचानक हुए हमले में मगरमच्छ उन्हें पानी में खींच ले गया. यह भयावह घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मगरमच्छ महिला को नदी के अंदर खींचकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो के बैग्राउंड में लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है. घटना अचानक हुई इसलिए कोई कुछ कर ही नहीं सका. सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया, लेकिन दुर्भाग्यवश महिला को समय रहते बचाया नहीं जा सका. इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी के किनारों पर बेहद सतर्क रहें और खासकर उन क्षेत्रों से दूर रहें जहां मगरमच्छों की मौजूदगी की आशंका हो. यह भी पढ़ें: Viral Video: रियो नीग्रो नदी में तैरता मिला गोलियों से घायल जगुआर, ब्राज़ील की सैन्य पुलिस ने किया रेस्क्यू
ओडिशा के जाजपुर में मगरमच्छ ने महिला को खरासरोता नदी में घसीटा
A live video went viral from Jajpur, Bari area, where a crocodile dragging a waman in to the river, pubil getting panic after watching video #odisha #jajour #crocodile #news #viral #live pic.twitter.com/J1lR1k01D2
— Ajay kumar nath (@ajaynath550) October 7, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2025 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

