वायरल

जंगल सफारी के दौरान पेंच टाइगर रिजर्व में दिखा काला तेंदुआ, पर्यटकों को आई जंगल बुक के बघीरा की याद (Watch Viral Video)

मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से दुर्लभ काले तेंदुए का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद पर्यटकों को जंगल बुक के बघीरा की याद आ गई.

जंगल सफारी के दौरान पेंच टाइगर रिजर्व में दिखा काला तेंदुआ, पर्यटकों को आई जंगल बुक के बघीरा की याद (Watch Viral Video)
पेंच टाइगर रिजर्व में नजर आया काला तेंदुआ (Photo Credits: Twitter)

Black Leopard Viral Video: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पेंच टाइगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve) से दुर्लभ काले तेंदुए (Black Leopard)  का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद पर्यटकों को जंगल बुक (Jungle Book) के बघीरा (Bagheera) की याद आ गई. काले तेंदुए का यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. काले तेंदुए के इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मेलानिस्टिक काला तेंदुआ सफारी वाहनों पर काला जादू करता है. पेंच से… आवाज असहनीय है, लेकिन जंगल के जंगली को किसकी परवाह है. काले तेंदुए के वीडियो को देखकर अधिकांश लोगों को जंगल बुक के बघीरा की याद आ गई है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2022 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).