VIDEO: बेंगलुरु पुलिस ने सिंघम स्टाइल में वॉन्टेड चोर को पकड़ा, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने
बेंगलुरु के 50 वर्षीय पुलिस कॉस्टेबल डोंड्डालिंगैया केएल ने सिंघम स्टाइल में एक कुख्यात अपराधी को दबोचा है. इसका सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
Bengaluru Cop Risks Life to Nab Thief: बेंगलुरु के 50 वर्षीय पुलिस कॉस्टेबल डोंड्डालिंगैया केएल ने सिंघम स्टाइल में एक कुख्यात अपराधी को दबोचा है. इसका सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि डोंड्डालिंगैया केएल ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बीच चौराहे पर चोर को दौड़ाकर पकड़ लेते हैं. इस दौरान वहां मौजूद अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं और उसे गिरफ्तार कर लेते हैं. यह घटना सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन जंक्शन के पास की बताई जा रही है. आरोपी चोर 40 से अधिक मामलों में फरार चल रहा था. उसकी पहचान एस मंजेशा उर्फ 420 मंजा के रूप में हुई है. अधिकारियों ने उसके पास से 10,000 रुपये नकद और 130 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं.
ये भी पढें: Caught on CCTV: बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
बेंगलुरु पुलिस ने सिंघम स्टाइल में वॉन्टेड चोर को पकड़ा
Bengaluru Cop's Daring Act To Catch Thief On Motorcycle@CPBlr@BlrCityPolice@blrcitytraffichttps://t.co/2h7dPXTqan#Bengaluru #Karnataka #bangalore pic.twitter.com/oKFJocVsHV
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) August 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

