Caught on CCTV: बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
बेंगलुरु में मॉर्निग वॉक पर गई एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इसका सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि महिला घर के बाहर खड़ी है, तभी एक अज्ञात शख्स पीछे से उसके पास आता है. इसके बाद वह उसका पीछा करता है और सड़क पर उसके साथ जबरदस्ती करने लगता है.
Caught on CCTV: बेंगलुरु में मॉर्निग वॉक पर गई एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इसका सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि महिला घर के बाहर खड़ी है, तभी एक अज्ञात शख्स पीछे से उसके पास आता है. इसके बाद वह उसका पीछा करता है और सड़क पर उसके साथ जबरदस्ती करने लगता है. इस दौरान महिला द्वारा चिल्लाने पर वह तुरंत घटनास्थल से भाग जाता है. पीड़िता ने इस घटना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस का कहना है कि यह घटना 2 अगस्त को सुबह लगभग 5 बजे घटी. इस संबंध में महिला के पति ने केस दर्ज कराया है. महिला राजस्थान की रहने वाली है और रोज सुबह टहलने के लिए निकलती थी.
बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़
Woman molested in Bengaluru while she was out on a morning walk. The man fled the spot soon after and a case against him was registered. Efforts are on to nab him.#Bengaluru pic.twitter.com/k8xlSOvXK7
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) August 5, 2024
''जब वह अपनी एक सहेली का इंतजार कर रही थी, उसी वक्त यह छेड़छाड़ की गई. हमलावर सफेद शर्ट और पैंट पहने हुए था. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 76, 78 और 79 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.''
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

